Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -24-Nov-2022 लेखक का जीवन

आसान नहीं है लेखक का जीवन 
फाकों में कटता है उसका हर दिन 
कलम ही उसका है एकमात्र हथियार 
विचारों की दुनिया में रहता वह निमग्न 

लेखक दिल के अमीर होते हैं 
माना कि पैसों से फकीर होते हैं 
कल्पनाओं की अद्भुत सेज सजाकर 
संवेदनशीलता की चादर ओढ सोते हैं 

लेखक समाज का आईना है 
जनता की आवाज बनता है 
भावनाओं को शब्दों में ढाल 
दिल का दर्द स्याही में बहता है 

लेखक सबसे बड़ा निडर योद्धा है 
सत्य लिखने में हिचकिचाता नहीं 
विचारों को शब्द रूपी तलवार में गढकर 
अन्याय पर वार करने में घबराता नहीं 

जब वह "वीर रस" पर लिखता है 
योद्धाओं की बाजुऐं फड़कने लगती हैं 
जब वह "श्रंगार रस" की सेज बिछाता है 
मरुस्थल में प्रेम की नदियां बहने लगती हैं 

मां की महानता को बताने वाला वही है
नारी के मन की पीड़ा को भी वही बताता है 
भूत पिशाचों की काल्पनिक दुनिया दिखाने वाला 
करुणा के सागर में डुबकी भी वही लगवाता है 

जब राजा कर्तव्य पथ से डिग जाये 
तब कलम से उसे अहसास करवाता है 
जजबातों को शब्द रूपी हथियार बनाकर 
एक सामाजिक क्रांति का आगाज करता है 

किसी के नैनों में कितना मद भरा है 
रेशमी जुल्फों में बदली कैसे खो जाती है 
एक मुस्कान से कैसे घायल होते हैं सब 
यह एक लेखक की कलम ही तो बताती है 

अध्यात्म के ज्ञान बिना अधूरा है लेखक 
ऐसा व्यक्ति समाज का क्या भला करेगा 
पूर्वाग्रहों से जो ग्रसित रहता हो 
वह समाज का क्या मार्गदर्शन करेगा 

समाज को दिशा दिखाना धर्म है उसका 
तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में यही किया है 
आलोचनाओं से क्या डरना,वे उसके आभूषण हैं 
लेखक वही जिसने विनय , संयम , क्षमा को धारण किया है 

श्री हरि 
24.11.22 


   15
3 Comments

Abhinav ji

25-Nov-2022 09:31 AM

Nice 👍👍

Reply

Sachin dev

24-Nov-2022 06:37 PM

Well done ✅

Reply

Gunjan Kamal

24-Nov-2022 12:05 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply